GenYoutube Video Downloader In Hindi: दोस्तों आपको YouTube से वीडियो डाउनलोड करने के लिए, आपको थर्ड-पार्टी सॉफ़्टवेयर या ऐप की आवश्यकता होती है। GenYoutube एक ऐसा थर्ड-पार्टी सॉफ़्टवेयर है जो आपको किसी भी YouTube वीडियो को डाउनलोड करने की अनुमति देता है।
दोस्तों वैसे तो बाज़ार में कई YouTube Video Downloader उपलब्ध हैं परंतु GenYoutube ने हाल के दिनों में लोगों के बीच महत्वपूर्ण लोकप्रियता हासिल की है। इसलिए, हमने आज आपको GenYoutube वेबसाइट के बारे में जानकारी प्रदान करने का निर्णय लिया है।
आज इस आर्टिकल में हम आपको GenYoutube क्या है, GenYouTube से वीडियो डाउनलोड कैसे करें, GenYoutube के Features क्या आदि सभी जानकारी को विस्तार से देने वाले है।
तो फिर जेनयूट्यूब के बारे में विस्तार से जानते के लिए जुड़े रहे हमारे साथ अंत तक।
जेनयूट्यूब क्या है (What is GenYouTube in HIndi)
GenYouTube एक वेबसाइट और ऐप है जो यूजर्स को YouTube और अन्य वीडियो-शेयरिंग प्लेटफ़ॉर्म से वीडियो और ऑडियो डाउनलोड करने की अनुमति देता है। यह वीडियो डाउनलोड करने के लिए विभिन्न प्रकार के Formats और Quality प्रदान करता है।
अगर और आसान भाषा में कहा जाए इसके बारे में तो यह एक यूट्यूब वीडियो डाउनलोडर वेबसाइट है जहां आप आसानी से यूट्यूब की भी कोई भी वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं और वो भी अपने हिसाब से क्वालिटी को सलेक्ट करके।
जेनयूट्यूब का इस्केमाल करना बहुत ही आसान है। सबसे आपको YouTube की जिस भी वीडियो को डाउनलोड करना है उस वीडियो का लिंक कॉपी करके जेनयूट्यूब वेबसाइट में लिंक पेस्ट कर दीजिए। फिर आप वीडियो की गुणवत्ता को सलेक्ट करके वीडियो को डाउनलोड कर सकते है।
GenYouTube से वीडियो डाउनलोड कैसे करें
GenYouTube वेबसाइट के जरिए YouTube, Facebook और Instagram मौजूद वीडियो और उनके ऑडियो फॉर्मेट को डाउनलोड करना बहुत आसान है आप नीचे बताए गए प्रोसेस को फॉलो करके बहुत ही आसानी से जेनयूट्यूब से किसी भी यूट्यूब वीडियो को डाउनलोड कर सकते है।
Step 1: सबसे पहले आप अपने डिवाइस में वेब ब्राउज़र में YouTube को खोल लीजिए।
Step 2: इसके बाद आप जिस भी यूट्यूब वीडियो को डाउनलोड करना चाहते हैं उसे वीडियो को ओपन कीजिए।
Step 3: अब ब्राउज़र से वीडियो के यूआरएल यानी लिंक को कॉपी कर कीजिए।
Step 4: दोस्तों यदि आप यूट्यूब ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो वीडियो के लिंक को कॉपी करने के लिए शेर के आइकॉन पर क्लिक करें और वीडियो के लिंक को कॉपी कर लीजिए।

Step 5: अब GenYoutube की ऑफिशियल वेबसाइट www.genyt.net को खोलिए।
Step 6: अब आपने जिस यूट्यूब वीडियो का लिंक कॉपी किया है उसे लिंक को सबसे ऊपर सर्च बार में पेस्ट कर दीजिए और Go ke बटन पर क्लिक कीजिए।

Step 7: अब वो वीडियो आपको अपनी स्क्रीन पर दिखेगी, अब पेज को थोड़ा सा नीचे स्क्रॉल करने पर वहां पर आपको Generate Download Link का एक ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक कीजिए।

Step 8: अब आपके सामने उस वीडियो के कई सारे फॉर्मेट डाउनलोड लिंक आ जायेगी, आप इस YouTube Video को जिस भी फॉर्मेट क्वालिटी में डाउनलोड करना चाहते हैं उस पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते है।

तो दोस्तों देखा न आपने कितना आसान है GenYoutube से यूट्यूब विडियो डाउनलोड करना। आप भी इस प्रोसेस को फॉलो करके GenYoutube के जरिए अपनी पसंदीदा विडियोंस को डाउनलोड कर सकते है।
GenYoutube के Features
GenYouTube एक बहुत ही लोकप्रिय YouTube वीडियो डाउनलोडर है जो कई प्रकार की सुविधाएँ प्रदान करता है जो की इस प्रकार है:
- जेन्यूट्यूब एक बहुत ही सुपर फास्ट सर्विस प्रदान करता है जिससे कि बड़ी सी बड़ी वीडियो बहुत ही कम समय में डाउनलोड हो जाती है।
- जेनयूट्यूब पर आप अपनी किसी भी पसंदीदा वीडियो को सर्च करके प्ले कर सकते है।
- जेनयूट्यूब ऑडियो या वीडियो डाउनलोड करने के 50 से अधिक फॉर्मेट स्पोर्ट करता है।
- जेनयूट्यूब पर आप किसी भी मूवी या एपोसोड को सर्च करके उन्हें डाउनलोड कर सकते है।
- जेनयूट्यूब पर सर्च की गई वीडियो को आप Date, Time, Title, View Count और Rating ke बुनियाद पर शॉर्ट कर सकते है।
FAQs: GenYoutube Video Download Kaise Kare से संबंधित कुछ प्रश्न
GenYoutube क्या है?
जेनयूट्यूब एक यूट्यूब वीडियो डाउनलोडर वेबसाइट है जहां आप आसानी से यूट्यूब की भी कोई भी वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं और वो भी अपने हिसाब से क्वालिटी को सलेक्ट करके।
क्या GenYoutube से YouTube Video डाउनलोड करना सही है?
जी हां GenYoutube से यूट्यूब वीडियो डाउनलोड करना बिल्कुल सही है पर इस बात का खास ध्यान रखें कि जेनयूट्यूब डाउनलोड की गई यूट्यूब वीडियो को इस्तेमाल आप यूट्यूब या किसी अन्य वीडियो शेयरिंग प्लेटफार्म पर नहीं कर सकते है।
क्या हम GenYoutube पर वीडियो अपलोड कर सकते है?
जी नहीं अभी के समय में जेनयूट्यूब पर वीडियो अपलोड करने का कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है।
निष्कर्ष
दोस्तों अगर आप भी फ्री में YouTube Videos Download करना चाहते है तो GenYoutube एक बहुत ही अच्छा और बढ़िया ऑप्शन है। अभी के समय में जेनयूट्यूब एक बहुत ही पॉपुलर YouTube Video Downloader है। जेनयूट्यूब के माध्यम से आप यूट्यूब वीडियो को किसी भी फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते है।
उम्मीद करता हूं दोस्तों की आपको हमारे द्वारा बताइए यह जानकारी अच्छी लगी होगी और आप GenYoutube से YouTube Video डाउनलोड करना अच्छे से सीख गए होंगे। अगर फिर भी इस आर्टिकल को लेकर आपके मन में कोई भी डाउट है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ।
दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा बताई गई यह जानकारी अच्छी लगी है और आपको कुछ नया सीखने को मिला है तो इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ और अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल्स पर जरूर शेयर करें। इसी तरह नई-नई और बेहतरीन जानकारी पाने के लिए हमारे ब्लॉग पर रिविजिट करें।
ये भी पढ़े:-
- YouTube Channel Kaise Banaye
- WhatsApp Channel Kaise Hataye
- WhatsApp Channel Kaise Banaye
- Youtube Par Subscriber Kaise Badhaye
- Youtube Se Paise Kaise Kamaye